फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी नहीं कर सकेंगे वाहन का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। जिला प्रशासन उनको वाहन के प्रयोग की अनुमति नहीं देगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी प्रत्याशियों को केवल एक वाहन की अनुमति दी जाएगी। उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने अनावश्यक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन क्षेत्र बड़ा नहीं होता है। उन्हें गांव में ही प्रचार करना होगा। ऐसे में वाहन के प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन प्रत्याशियों को एक वाहन की अनुमति मिलेेगी, जो चलने में सक्षम नहीं है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी प्रत्याशियों का क्षेत्र बड़ा होता है। इनको एक-एक गाड़ी की अनुमति दी जाएगी। प्रत्याशी को वाहन के अगले शीशे पर नाम, वार्ड नंबर बड़े अक्षरों में लिखवाना होगा।
चुनाव के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : सतपाल सैनी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्वर्ण नगरी स्थित भाजपा के जिला कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सतपाल सैनी ने पांचों प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मेहनत करने का आह्वान किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, बिजेंद्र भाटी, योगेंद्र चौधरी, रकम सिंह भाटी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाजपा सांसद प्रतिनिधि ने दिया त्यागपत्र
सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि सतपाल तालान ने बृहस्पतिवार को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। भाजपा ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 से अमित चौधरी को टिकट देते हुए प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। वहीं, बुधवार को सतपाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर इसे और हवा दे दी। मामला सोशल मीडिया पर भी छाया है। हालांकि, पार्टी पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होने का दावा कर रहे हैं। घमासान पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव योगेश तालान ने कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें