नोएडा। चौकी प्रभारी की सरकारी पिस्टल लेकर बृहस्पतिवार को एक युवक चौकी के पास रौब दिखा रहा था। किसी ने इसकी रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारियों तक वीडियो पहुंची तो इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सेक्टर-168 पुलिस चौकी में उमेश कुमार चौकी प्रभारी हैं। बृहस्पतिवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कमर में पिस्टल रखकर आता-जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जब पुलिस अधिकारियों ने जांच की, तो पता चला कि पिस्टल लगाकर चलने वाला युवक उमेश का दोस्त है और उसका पुलिस चौकी पर आना-जाना है। युवक की पहचान याकूतपुर निवासी नागेश कुमार के रूप में हुई है।
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी से पूछताछ की गई है। युवक चौकी प्रभारी की सरकारी पिस्टल लेकर रौब झाड़ रहा था। यह गंभीर मामला है। जांच के बाद चौकी प्रभारी और युवक पर कार्रवाई होगी।