12जेएनडी18 :राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सगंठन के सदस्य। स्रोत संगठन।
- फोटो : सांकेतिक
नरवाना। दिल्ली में धमाके के विरोध में विश्व हिंदू सेना और गौ रक्षा दल ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसे हमलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा नीति लागू की जाए और आतंकी संगठनों के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश विरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हर स्तर पर कड़ा कदम उठाना ही सच्ची देशभक्ति है। इस मौके पर विश्व हिंदू सेना के पंकज चौधरी, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र मोर, उपेंद्र शर्मा, दीपक रोहिल्ला, अंकुर शर्मा, रामविलास शर्मा, मनदीप चहल, आशु कुण्डू, रामजाने रैबारी और कृष्ण मौजूद रहे।