veterinarian and co-employee arrestef for taking bribe
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने सोमवार को पशु अस्पताल में मृतक पशुओं का हेल्थ कार्ड बनाने पर चिकित्सक और उसके साथी को 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। विजिलेंस टीम आरोपी डॉ. योगेंद्र सागवान और सहकर्मी मंगल राम को अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अब्दुल रशीद निवासी पाठखोरी ने जिला उपायुक्त को शिकायत दी थी कि पशु अस्पताल में चिकित्सक रुपये लेकर मृतक पशुओं का हेल्थ कार्ड बना रहे हैं। इसके बाद उपायुक्त ने टीम का गठन किया। विजिलेंस टीम ने अब्दुल मजीद के साथ योजना बनाई। अब्दुल ने पशु चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारी को पाउडर लगे रुपये दे दिए। सादे कपड़ों में मौके पर मौजूद विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को रंगेहाथ धर दबोचा और अपने साथ ले गई। विजिलेंस टीम के अधिकारी वीर सिंह ने बताया कि पाठखोरी निवासी अब्दुल रशीद की शिकायत पर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया।