फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: वेनिस मॉल का मालिक सतेंदर भसीन उर्फ मोंटू गिरफ्तार, डीएस ग्रुप के साथ था विवाद; जाने पूरा मामला

Wed, 19 Feb 2025 12:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
वेनिस मॉल के मालिक सतेंदर भसीन उर्फ मोंटू भसीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के वेनिस मॉल के एमडी सतेंदर भसीन उर्फ मोंटू भसीन गिरफ्तार किया है। आरोपी मोंटू भसीन पर तोड़फोड़, मारपीट, दस्तावेज चोरी और आग लगाने का आरोप है। डीएस ग्रुप के साथ विवाद चल रहा है। जिसका एक केस एनसीएलटी में भी लंबित है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मोंटू भसीन पर तोड़फोड़, मारपीट, दस्तावेज चोरी करने आदि का आरोप है। डीएस ग्रुप की तरफ से बीटा-2 कोतवाली में मोंटू समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसी मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोप है कि आरोपी ने डीएस ग्रुप को नियमों के खिलाफ जाकर अपने ग्रुप से बाहर कर दिया था। इस बात का केस एनसीएलटी में लंबित है, लेकिन इस बीच साइट पर जाकर तोड़फोड़ की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बता दें कि वर्ष 2019 में भी कासना कोतवाली पुलिस ने वेनिस मॉल के एमडी मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया था। तब भी खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें