फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में वाहन चोर को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-
-सेक्टर 92 में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर की थी फायरिंग
-तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद, साथियों की तलाश

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो पहिया वाहन चुराने वाले बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस के साथ यह मुठभेड़ शनिवार सुबह सेक्टर-92 में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस इसके साथियों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि कोतवाली फेज टू पुलिस शनिवार सुबह सेक्टर 92 के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करना शुरू किया तो बदमाश एनएसईजेड की ओर भागने लगा। कुछ दूरी पर जाकर उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान मैनपुरी के कुरावली सराय मोहल्ला निवासी फैजान के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वह शातिर अपराधी है। 2019 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उस पर चोरी, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। 2019 में मैनपुरी में पहला मुकदमा चोरी का दर्ज हुआ था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद नोएडा आ गया था। फिर से अपराध करने लगा। आरोपी शराब तस्करी के मामले में भी 2023 में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें