फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रमोशन दिलाने का झांसा दे दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने नौकरी में प्रमोशन दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम ने शनिवार को सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास से आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान कानपुर देहात के गोविंद नगर निवासी अंकित अरोड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 15 मई को एक युवती ने थाने में शिकायत दी थी कि नौकरी में प्रमोशन दिलाने के बहाने अंकित अरोड़ा उसे एक जगह पर ले गया। वहां उसने शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाया और उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद युवती ने जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन तक युवती चुप रही, लेकिन जब बार-बार उसे परेशान किया जाने लगा तो उसने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। आरोपी अंकित लोन दिलाने का काम करता है। इस पर पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। 37 वर्षीय अंकित पूर्व में हैदराबाद में भी जेल जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें