फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश, रुचि और रिया ने दिखाया दम, जिले में अव्वल

विज्ञापन
Vansh, Ruchi and Riya showed their strength, topped the district
विज्ञापन
नूंह। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं कक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले में सीबीएसई के 24 स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इन 24 स्कूलों में करीब 1213 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। फिरोजपुर झिरका खंड स्थित पीडी पब्लिक स्कूल के छात्र वंश तायल ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। पुन्हाना के एसडीवीएन स्कूल की छात्रा रुचि 98.6 फीसदी अंक हासिल कर जिले की दूसरी टॉपर बनी। फिरोजपुर झिरका के पीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ मेवात में तीसरा और आशुतोष गर्ग ने 96.4 फीसदी अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। आटा गांव के एकमे इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा प्रांजी ने 96 फीसदी अंकों के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिले में कई वर्षों से लगातार सीबीएसई के परीक्षा परिणाम बेहतर आ रहे हैं, जोकि मेवात के लिए गर्व की बात है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने बेहतर अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजित कर सभी मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि मूल्यांकन के आधार पर जिले के बच्चों का परिणाम शानदार रहा है। अगर परीक्षाएं भी होती तो भी जिले के बच्चों का बेहतर परिणाम आता। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उधर, मेवात मॉडल स्कूल सोसाइटी के एजुकेशन ऑफिसर योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भी परिणाम काफी सुखद रहे हैं। अब जिले के बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मूल्यांकन में 20 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षा, 10 फीसदी अंक यूनिट टेेस्ट, 30 फीसदी छमाही परीक्षा तथा 40 फीसदी प्री-बोर्ड परीक्षा के आधार पर तय किए गए हैं।

Vansh, Ruchi and Riya showed their strength, topped the district

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें