नूंह। सरकार द्वारा 1 जनवरी से किशोरों के टीकाकरण के की मंजूरी के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी जिले में किशोरों के टीकाकरण की तैयारियों में जुट गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि जिले में आगामी 3 जनवरी से किशोर का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें 1 जनवरी से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है। एक ओर जहां 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों के 100 प्रतिशत टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर किशोरों के टीकाकरण के लिए भी स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से तैयार है उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लें।
शुरुआत में 23 जगह पर होगा टीकाकरण
जिले में किशोरों के टीकाकरण के की प्रक्त्रिस्या को अंजाम देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की 23 पीएचसी व सीएचसी के अलावा जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा व नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुड़ा हुआ है।
20-20 के बैच में बुलाए जाएंगे
सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी टीकाकरण केंद्रों पर प्रारंभ में 20-20 किशोरों को बुलाया जाएगा कोराना के नए वायरस ओमिक्रॉन व किसी भी प्रकार के अन्य संक्रमण से निपटने के लिए यह फैसला लिया गया है।