सेक्टर 62 स्थित निजी सेंटर पर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि वह पूरी तैयारी करके आए थे, लेकिन खासतौर पर फिजिक्स कठिन लगी। जिस तरह के सवाल आने की उम्मीद थी, उससे भी कठिन सवाल पेपर में पूछे गए थे। हालांकि बाकी सभी तैयारी के अनुसार आसान लगे। वहीं, अभ्यर्थी बोले पिछले साल की तुलना में जीएस का पेपर सरल था। बस फिजिक्स ने सभी का काफी समय व्यर्थ किया। इससे जो दूसरे सवाल थे, उन पर कम समय मिल सका। दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शुरू होगी।
गाजियाबाद में 51 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन
पहली पाली में गाजियाबाद जिले में 51 केंद्रों पर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सात जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 51 एलआइओ सहित महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रत्येक पाली दो घंटे की है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना था। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आइडी लाना अनिवार्य था।
यह भी पढ़ें: Delhi NCR Rain: उखड़े पेड़, जलभराव और बत्ती गुल.. दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ भारी बारिश; तालाब बनीं सड़कें