ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित आरसी ओपन टैलेंट हंट प्रतियोगिता में सोमवार को यूपी की बॉक्सरों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में जगह बना ली है। यूथ महिला वर्ग 45-48 किग्रा में चंचल चौधरी ने मध्य प्रदेश की नीलम कुशवाहा और भूमि ने महाराष्ट्र की जिया को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 48-51 किग्रा में कीर्ति ने उत्तराखंड की दीपिका बिष्ट व संजल ने हरियाणा की मुस्कान को पराजित किया। 51-54 किग्रा में बबीता सिंह ने महाराष्ट्र की तनुश्री और संजना ने तनु को पराजित किया।
अन्य राज्यों की हिमानी, जसलीन, मंजु, नैन्सी, मोनिका, याक्षिका, नंदीता, मोनिका एम, हनीशा, शिक्षा, रेनू ने भी क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। महिला एलीट वर्ग में 58-50 किग्रा में यूपी की खुशबू ने दिल्ली की सानिया को पराजित किया। भारती, शिवांगी, अंचल सिंह, डिंपल, जानवी, नेहा, आरती, स्वातू, संजना, लक्ष्मी ने अपने अपने भार वर्ग में अगले राउंड में प्रवेश किया। एलीट पुरुष वर्ग में एमडी आमिर, अमिल अली, देवेंद्र, अमन, गोपी, राहुल, सिद्धार्थ, करन, हरविंद्र, रवि, हिमांशु, आशीष, तरुण और पुरुष यूथ वर्ग में अंकित, विनित, अभिषेक, लोकेश, सागर, युवराज, जतिन, मोहित, राज, अर्पित, मोहम्मद अब्दुल, गुलफाम, अभि, हर्शुल आदि ने अपने-अपने भार वर्ग में अगले राउंड में स्थान पक्का किया। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।