फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: ओखला झील का पानी होगा साफ, नक्षत्र वाटिका भी स्थापित होगी; जल शक्ति मंत्री ने प्लांट का किया उद्घाटन

Sun, 15 Nov 2026 02:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सिंचाई विभाग की तरफ से स्थापित किए गए प्लांट का रविवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उद्घाटन किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य झील के जल का प्रभावी शोधन एवं शुद्धिकरण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
यूपी के जल शक्ति मंत्री ने ओखला सिंचाई बैराज पर पानी साफ करने के प्लांट का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-नोएडा के बीच कालिंदी कुंज के पास यूपी सिंचाई विभाग की ओखला झील का पानी साफ होगा। इसके लिए सिंचाई विभाग की तरफ से स्थापित किए गए प्लांट का रविवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही सिंचाई विभाग के परिसर में नक्षत्र वाटिका भी बनेगी। इस वाटिका में भी अलग-अलग नक्षत्रों के प्रतीक 27 प्रजातियों के पौधे मंत्री व विभाग के अधिकारियों ने लगाए।

विज्ञापन


मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य झील के जल का प्रभावी शोधन एवं शुद्धिकरण सुनिश्चित करना है। इसके संचालन से झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार लाने, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। वहीं नक्षत्र वाटिका प्रकृति से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं हरित परिसर के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। 

मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जल संसाधनों के संरक्षण, जल की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल शोधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग, मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंधन) उपेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता, यमुना संगठन दिनेश  सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें