फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : आज 58 केंद्रों पर 37520 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 58 केंद्र बनाए गए हैं जहां 37520 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 20,511 हाईस्कूल और 17,009 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों को 11 सेक्टरों और 6 जोन में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों की वेबकास्टिंग भी होगी। शासन और जिला स्तरीय अधिकारी दफ्तर में बैठकर परीक्षा का लाइव प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा में नकल पर नकेल कसने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हालांकि परीक्षार्थियों को 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रत्येक केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षक, एक केंद्र व्यवस्थापक, एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार 9 दिव्यांग विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक सभी केंद्रों पर पानी से लेकर फर्नीचर तक की सुविधा मुहैया करा दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों भी केंद्र पर तैनात रहेंगे। अहम बात यह है कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। परीक्षा सिर्फ 70 फीसदी सिलेबस के आधार पर होगी।
मेडिकल कक्ष की होगी व्यवस्था
कोरोना के चलते परीक्षा केंद्र पर मेडिकल कक्ष भी बनाया गया है। अगर किसी परीक्षार्थी को किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह मेडिकल कक्ष में परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा के दौरान बिजली की कटौती भी नहीं होगी।
विज्ञापन

कोट
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। प्रश्न पत्र डबल लॉकर में रखे जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर के माध्यम से नकल पर शिकंजा कसा जाएगा। - धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ।
केंद्रों पर व्यवस्था देखने पहुंचे परीक्षार्थी
जारचा (संवाद)। जिले में बृहस्पतिवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुुरू हो रही है। परीक्षा से पहले परीक्षार्थी केंद्रों पर बैठने और रोल नंबर देखकर पहुंच रहे हैं। जारचा क्षेत्र के केंद्रों पर बुधवार को विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दुजाना के गांधी इंटर कॉलेज में 930 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 474 और 12वीं के 456 परीक्षार्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें