फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा एक्सप्रेसवे से बदल रही गांवों की तस्वीर

विज्ञापन
फोटो-1-सोनिक-मुर्तजानगर के बीच निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। नए सर्किल रेट के प्रस्ताव में गंगा एक्सप्रेसवे का जंक्शन बनने से दो गांवों में कृषि भूमि की कीमतों में 28 से 29 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे यहां के लोगों को जमीनों के ज्यादा दाम मिलेंगे। इससे किसानों की तकदीर के साथ गांवों की तस्वीर भी बदल जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 17 नवंबर से नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित रेट पर सात नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। नए सर्किल रेट का जो प्रस्ताव तैयार कराया गया है, उनमें गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन जंक्शन (उतार चढ़ाव का स्थान) के दो गांवों के सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी भी शामिल है। जंक्शन सदर तहसील के दो गांवों मुर्तजानगर और सोनिक के बीच निर्माणाधीन है। जंक्शन का काम पूरा होने के बाद लखनऊ-कानपुर से आने वाले लोग यहीं से गंगा एक्सप्रेसवे पर आ-जा सकेंगे। इसलिए इन गांवों के आसपास विकास की काफी संभावनाएं हैं।
लोगों की निगाहें भी इन गांवों की जमीनों पर लगी हुई हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने मुर्तजानगर में कृषि भूमि का सर्किल रेट 65 से बढ़ाकर 84 लाख प्रति हेक्टेयर करने का प्रस्ताव दिया है यानी जमीनों की कीमतें 29.23 फीसदी बढ़ जाएंगी। इसी प्रकार सोनिक के सर्किल रेट में 28 फीसदी वृद्धि कर 56 से बढ़ाकर 72 लाख करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

इंसेट-1
औद्योगिक गलियारे के प्रस्तावित गांव की जमील में मात्र 7.14 फीसदी बढ़ोत्तरी
सदर तहसील के गांव सराय कटियान में औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है। यहां पर करीब 500 बीघे में इंडिस्ट्रयल हब बनाया जाना है। कई विदेशी कंपनियां भी यहां पर उद्यम स्थापित करने की इच्छुक हैं। वर्तमान में यहां का कृषि भूमि का सर्किल रेट 56 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर है। नए सर्किल रेट में इसे बढ़ाकर करीब 60 लाख रुपये हेक्टेयर करने का ही प्रस्ताव दिया गया है। जो मात्र 7.14 फीसदी की बढ़ोत्तरी है।
नए सर्किल रेट में जो बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है, उसको लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह सात नवंबर तक दर्ज करा सकता है। इसके बाद यदि आपत्ति उचित होगी, तो उसका उचित निस्तारण किया जाएगा। -सुशील कुमार गोंड, एडीएम (वित्त/राजस्व)
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे पर एक नजर
-मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ के लेन की चौड़ाई 130 मीटर
-जनपद में लंबाई 83 किमी, कुल 76 गांवों की 1314 हेक्टेयर जमीन का किया गया है अधिग्रहण

-पुरवा के 4, बांगरमऊ के 11, बीघापुर (पाटन) 19, हसनगंज के 7, सदर के 15 और सफीपुर के 20 गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें