फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अमर उजाला कार्यालय में 31 को लगेगा महिलाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। युवतियों व महिलाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सिविल लाइन स्थित अमर उजाला के कार्यालय में 31 अक्तूबर को विशेष शिविर लगेगा। इसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी युवतियां व अन्य महिलाएं अपना लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। शिविर सुबह 11 से दो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें केवल महिलाओं और युवतियों के लर्नर डीएल ही बनाए जाएंगे। शिविर में एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में मौजूद परिवहन विभाग की टीम लाइसेंस बनवाने में मदद करेगी।
विज्ञापन



शिविर में यह लाना होगा जरूरी
लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को अपने आधार कार्ड के साथ इससे लिंकअप मोबाइल नंबर साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही ऑनलाइन जमा करना होगी।

यह है ड्राइविंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बनवाने के बाद ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनता है। परमानेंट डीएल के लिए लर्नर डीएल बनने के एक माह से लेकर छह माह तक की अवधि में आवेदन करना होता है। स्थाई डीएल की प्रक्रिया आवेदक को एआरटीओ दफ्तर आकर पूरी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें