फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे उलेमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले के उलेमा घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रेरित करेंगे। इस संबंध में जमीयत उलमा हिंद ने रविवार को डॉक्टर और उलेमाओं के साथ पुन्हाना खंड के गांव नई में बैठक की। इस दौरान जमीयत उलेमा हिंद की नॉर्थ जोन के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी ने उलेमाओं से अपील की है कि वे गांवों में घर-घर जाकर, मस्जिदों में पांचों नमाजों और जुमा की नमाज के समय लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जहां भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं, वहां पहुंचकर खुद भी टीका लगवाएं और लोगों को भी लगवाने के लिए कहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। वह खुद दोनों टीके लगवा चुके हैं। इससे घबराने और डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कोरोना एक महामारी है, जिससे बचाव करने के लिए हमें टीके लगवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अफवाहों की वजह से टीका लगवाने से गुरेज कर रहे हैं, उनको समझाया जाए। सोमवार को नूंह जिले में काफी जगहों पर कोरोना टीकाकरण के शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें विधायक और सभी धर्मों के धर्मगुरु भी शामिल रहेंगे। सभी उलेमाओं ने टीकाकरण में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। पुन्हाना के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. विजय ने कहा कि बैठक में उलेमाओं ने टीकाकरण के प्रति सहयोग देने का भरोसा दिया है, उसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इस मौके पर मुफ्ती सईद, मुफ्ती शाकिर, मौलाना शफात, मौलाना तारीफ, मौलाना जमशेद, हाफिज सईद, मौलाना खालिद, मौलाना जियाउल हक, मौलाना अब्दुल मतीन, मौलाना अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें