फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस करते समय 8वीं मंजिल से गिरकर युगांडा की युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। सेक्टर ओमिक्रॉन वन स्थित लोहिया अपार्टमेंट में मंगलवार सुबह युगांडा निवासी युवती की आठवीं मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में पता चला है कि नशे में डांस करते समय पैर फिसलने से युवती नीचे गिरी थी।
विज्ञापन

एसीपी नितिन कुमार सिंह के अनुसार, दिल्ली में रह रही जोसेलिने उर्फ जोजो (22) वेलेंटाइन डे पर पार्टी के लिए सोमवार रात दोस्तों के साथ सेक्टर ओमिक्रॉन वन स्थित लोहिया अपार्टमेंट में आई थी। युवती ने दोस्तों के साथ रातभर डांस किया था। मंगलवार सुबह भी पार्टी चल रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे नशे में डांस करते समय अचानक पैर फिसलने से युवती 8वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दादरी कोतवाली पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना युगांडा के दूतावास को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें