फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्नाटक में डैम में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

Fri, 19 Sep 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुष्पेंद्र।
विज्ञापन
हरगांव। सुल्तानपुर गांव निवासी दो चचेरे भाई कर्नाटक के एक डैम में नहाते समय डूब गए। दोनों अपने मामा व अन्य भाइयों के साथ एक शुगर फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी प्रबंधन ने दोनों युवकों के शवों को हवाई मार्ग से भेजने का इंतजाम किया। बृहस्पतिवार देर रात दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


सुल्तानपुर निवासी पुष्कर कुमार (18) व पुष्पेंद्र कुमार (20) चचेरे भाई थे। ये दोनों पांच माह पूर्व अपने मामा आदर्श व भाइयों संदीप व विमल के साथ कर्नाटक गए थे। सभी कर्नाटक के सेवादथी थाना क्षेत्र के मुनावली स्थित श्री रेणुका शुगर फैक्टरी में काम करते थे।

16 सितंबर को पुष्कर अपने मामा संदीप को बिना बताए पुष्पेंद्र, विमल और आदर्श के साथ कुछ ही दूर बने डैम में नहाने चले गए। डैम में तेज पानी आ जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान पुष्कर व पुष्पेंद्र पानी में बह गए।
विज्ञापन


साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जब डैम का पानी अधिकारियों ने बंद कराया तो घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दोनों के शव मिले। विधिक कार्रवाई के बाद फैक्टरी के अधिकारियों ने दोनों युवकों के शवों को हवाई मार्ग से घर भेजने की व्यवस्था की। शव लेकर संदीप और विमल गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें