फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेपाल जैसी क्रांति हुई तो पहले राहुल और अखिलेश के जलेंगे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि विपक्ष के जो नेता नेपाल जैसी क्रांति का सपना संजोए बैठे हैं। उन्हें नहीं मालूम है कि यदि नेपाल जैसे हालात बने तो जनता सबसे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर फूंक देगी। अगर देश में कोई क्रांति निकलेगी तो वह निश्चित रूप से देश द्रोही हाेंगे। इनको जवाब देने के लिए राष्ट्रवादी भी मैदान में आएंगे। वह गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ रही है। राहुल गांधी से और उम्मीद क्या की जा सकती है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे नेताओं पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसे लोग यदि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाएंगे, तो जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब देश की जनता ने अपना वोट देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था, तो वही असली लोकतांत्रिक क्रांति थी। लोग बम फोड़ने की बात करते हैं, तो वह पाकिस्तानी और आतंकियों की भाषा का समर्थन करते हैं। यहीं विपक्षियों की वास्तविक सोच है। एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाला साधारण युवक देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरे विश्व में लोकप्रिय हो गया है, जबकि कांग्रेस तो प्रधानमंत्री की कुर्सी केवल अपनी विरासत की गद्दी समझती थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बयानबाजी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें