फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन झपटमार गिरोह के दो बदमाशों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। चेन झपटमार गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार नूंह अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक तावड़ू शहर थाना प्रभारी उप-निरीक्षक ओमबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेन झपटमारी गिरोह के दो बदमाश साजिद उर्फ उद्दा और शाहरुख निवासी फलसा, जिला अलवर, राजस्थान को किशनगढ़ राजस्थान जेल से 21 सितंबर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नूंह अदालत में पेश किया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें दो दिन की रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की चेन और 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी साजिद उर्फ उद्दा उर्फ जिगर और शाहरुख ने तावडू में 11 नवंबर 2019, 19 मार्च 2020 और 5 जून 2020 को चेन झपटने की वारदात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें