तावडू। जोरासी गांव में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मंगलवार देर रात मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। मृतक के परिजन जगमाल सिंह ने बताया कि रोहित 23 सितंबर की रात खेत में काम करने गया था। देर रात ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि रोहित खेत में बेहोश पड़ा है। इसके बाद परिजन रोहित को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की खबर सुनते ही गांव में दहशत का माहौल है। मामले में खोरी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश का कहना है कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा।