फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुठभेड़ के बाद दो झपटमार गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद दो झपटमार गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाशों से तमंचा, कारतूस, नकदी और कार बरामद की


दादरी (संवाद)। लूट के इरादे से घूम रहे शातिर गिरोह के दो बदमाशों को दादरी पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, 15 हजार की नकदी और पहले लूट की घटनाओं में प्रयोग की गई कार को बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी की बुलंदशहर का शेरपुर गांव निवासी सलीम, जहांगीराबाद, मंडी वेयरहाउस निवासी सौरभ कुमार, हसीन खान व दो अन्य बदमाश घोड़ी बछेड़ा के पास लूटपाट करने के इरादे से कार में रेकी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने इन बदमाशों की घेराबंदी कर दी। पुलिस से घिरे होते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलीम और सौरभ के पैर में गोली लग गई। वहीं, जहांगीराबाद निवासी हसीन खान व दो अन्य फरार हो गए। घायल बदमाश सलीम ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की देर शाम को गौर अतुल्यम चौराहे के पास से गौरव सोलंकी से सोने की चेन लूटी थी। बेची गई चेन की रकम सलीम के कब्जे से बरामद की है। पुलिस फरार हसीन खान व अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसीपी अमित प्रताप सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन त्योहार पर यह बदमाश लूट की घटनाओं का अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें