फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तस्कर गिरफ्तार, 15 गोवंश बरामद

विज्ञापन
ट्रक में भरे गोवंश। - फोटो : ???????
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार, 15 गोवंश बरामद
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ ने दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर 15 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक सहित अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एक आरोपी पटौदी, गुरुग्राम में हत्या की वारदात भी कर चुका है।
विज्ञापन

सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के इंचार्ज एएसआई कंवरपाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर गांव सहापुर खेडा के पास नाकाबंदी कर एक ट्रक सहित गो-तस्करों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक से 15 गोवंश बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रफीक उर्फ मुक्की पुत्र हुसैना निवासी गांव पल्ला थाना सदर, नूंह और धर्मवीर उर्फ लाला पुत्र गोपीराम निवासी ततारपुर चौराहा, जिला अलवर राजस्थान हाल निवासी सौदादा झुग्गी, जिला झुंझुनु राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गोवंश को गोकसी के लिए हरियाणा से राजस्थान ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गोवंश को गौशाला भेज दिया गया। पूछताछ में रफीक ने रोजकामेव, तावडू व नूंह में भी वारदात की बात कबूल की। वहीं धर्मवीर ने पिपली राजस्थान और नारनौल में तीन-तीन चोरी की वारदात करने की बात कबूल की। आरोपी पटौदी जिला गुरुग्राम में एक हत्या की वारदात भी कर चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की कोरोना जांच कराई है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें