फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

पुन्हाना। राजकीय महिला महाविद्यालय पुन्हाना में 2020-21 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश लेने की इच्छुक छात्राएं हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट dheadmissions.nic.in के जरए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। महाविद्यालय के जनसंपर्क और प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए सात से 21 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 22 से 26 सितंबर तक सभी आवेदनों की जांच की जाएगी। उन्होंने अपील की कि ऑनलाइन फार्म में सही जानकारी भरें और दस्तावेज ठीक से स्कैन करें। आवेदन में अपना निजी नंबर और ईमेल एड्रेस डालें, क्योंकि वेरिफिकेशन से ही उन्हें इस बात की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें