फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो बहनों ने ससुरालवालों पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली दो सगी बहनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर उनके साथ मारपीट और हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, हरौला निवासी अंजलि ने बताया कि 2017 में उनका विवाह आकाश अवाना और उनकी बहन संजू का विवाह आकाश के भाई अंकित अवाना से हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज के रूप में 20-20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर दोनों बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने गला दबाकर संजू की हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति, सास-ससुर समेत चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें