फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक व्यक्ति की मौत, गौधोला-गौधोली गांव में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। गौधोला-गौधोली गांव में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुन्हाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय आजम के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दिन में गांव के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शाम के समय दूसरे पक्ष के करीब 25 से 30 लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पर पहुंच गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर पर जमकर पथराव भी किया। मृतक के भाई जैकम ने बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला किया और पत्थर भी बरसाए। इस दौरान आजम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक आजम के चार बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है। पुन्हाना थाना प्रभारी ओमबीर का कहना है कि मामले की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें