फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किन्नर बन रुपये मांगने वाले दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में बुधवार को किन्नर बनकर रुपये और अनाज मांगने पहुंचे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कुछ लोग किन्नर का वेश बनाकर गांव में घूमकर घर-घर से अनाज और रुपये की मांग कर रहे थे। कई लोगों ने उन्हें अनाज और पैसे दे भी दिए। इसके बाद वे गांव के देवेंद्र तिवारी के घर पहुंचे। घर की महिलाओं से गहने उतरवाने का प्रयास किया। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। कुछ भाग गए, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए एक व्यक्ति की पहचान कयामुद्दीन उर्फ़ शबाना के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें