फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आई मिनी बस, दो की मौत, 10 लोग घायल

Tue, 18 Apr 2023 01:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से मिनी बस की टक्कर होने पर एक बच्चा समेत दो लोगों को मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त मिनी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मिनी बस व अज्ञात वाहन की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से मिनी बस की टक्कर होने पर एक बच्चा समेत दो लोगों को मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान निवासी बस चालक उमेद बस में सवार प्रकाश चौबे, रानी चौबे, रविंद्र कुमार, हर्ष पांडे, रजनी नेहवाल आदि को उत्तराखंड के जनपद रामनगर के कैची धाम नीम करोली से बस में बैठा कर वापस राजस्थान के लिए जा रहे थे। जब बस चालक कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेस व पर मायचा गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें आठ वर्षीय अवध, देवेंद्र चौधरी 31 की मौत हो गई। अन्य 10 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के जीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें