फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो नए केस 584 लोगों को टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए। अब जिले में कोरोना के 5 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1472 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब भी जिले में स्वास्थ्य विभाग हर दिन 605 मरीजों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा सैंपल ले रहा है। विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने और दूसरों से 2 गज की दूरी बनाकर रखने के निर्देश दिए है। जिले में अब तक कोरोना के 1726 मामले आए हैं। इनमें 1691 मरीज ठीक हो गए हैं और 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुन्हाना प्रतिनिधि के मुताबिक, शुक्रवार को जिले में कुल 584 लोगों को का टीका लगाया गया। इनमें 11 स्वास्थ्य वर्कर व 5 फ्रंटलाईन वर्कर को दूसरा टीका लगाया गया। इसके अलावा, 45 साल से अधिक आयु के 568 लोगों को पहली खुराक दी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि शुक्रवार तक नूंह जिले में 13625 लोगों को पहला और 4213 लोगों को दूसरा इंजेक्शन लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नियमित टीकाकरण होने के चलते आज इंद्रधनुष टीकाकरण का अभियान ही चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें