गर्मी शुरू होते ही कार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिनों में ही तीन कारों में आग लग गई। सेक्टर-70, 21 के पहले मंगलवार को सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास कार में आग लग गई थी।
नोएडा के सेक्टर-70 और सेक्टर-21 में चलती हुई दो कारों में आग लग गई। दोनों मामलों में चालकों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-70 स्थित पैन ओसिस सोसाइटी के पास जा रही टोयोटा इनोवा डीजल कार में मंगलवार शाम को आग लग गई। कार महिला चला रही थी। रागीरों की मदद से महिला बाहर निकली। इसके बाद सूचना पर अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम पहुंची। करीब 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।
वहीं सेक्टर-21 के रेड लाइट के पास से जा रही होंडा अमेज पेट्रोल कार में बुधवार दोपहर 1:12 मिनट पर आग लग गई। कार से धुआं निकलते ही चालक उतर गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
लोगों ने जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। कार में आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
गर्मी शुरू होते ही बढ़ी घटनाएं
गर्मी शुरू होते ही कार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। दो दिनों में ही तीन कारों में आग लग गई। सेक्टर-70, 21 के पहले मंगलवार को सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल के पास कार में आग लग गई थी। कार चला रही महिला एचआर हेड ने कूद कर अपनी जान बचाई थी। इससे पहले 12 मार्च को सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन के पास मारुति सियाज में आग लग गई थी।
क्या बरतें सावधानी
कार की सर्विसिंग समय से ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर कराएं।
कार के अंदर की वायरिंग को समय समय पर चेक कराते रहें।
कार के अंदर हमेशा हथौड़ा जैसा कोई भारी सामान रखें , जिससे विशेष परिस्थिति में मदद मिल सके।