फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्रा से दुष्कर्म में दो को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की कोर्ट ने दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवकों को दोषी करार दिया है। दोषी पाए गए धर्मी और फिरे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 40-40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। वहीं आरोप साबित नहीं होने पर सतीश को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र जयंत ने बताया कि वारदात के करीब 4 माह बाद 25 अगस्त 2015 को रबूपुरा कोतवाली में पीड़ित छात्रा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। एफआईआर के मुताबिक चार माह पहले वह कॉलेज जा रही थी। सूरजपुर और मलकपुर के बीच स्कॉर्पियो उसके पास आकर रुकी। एसयूवी सवार दो युवक धर्मी और फिरे बाहर निकले और उसे पिस्टल दिखाकर जबरन कार के अंदर डाल दिया।
तीसरा युवक सतीश गाड़ी चला रहा था। पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन कार के शीशे बंद थे। आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। रास्ते में छात्रा को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो गाड़ी जंगल में खड़ी थी। पिस्टल तानकर पहले फिरे और फिर धर्मी ने दुष्कर्म किया। फिरे ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने और भाई व पिता की हत्या कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद विशेष न्यायाधीश द्वितीय (एससी-एसटी एक्ट) वेद प्रकाश वर्मा की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। दोनों पक्ष के गवाहों को सुनने के बाद कोर्ट ने फिरे और धर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 80 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं तीसरे आरोपी सतीश को बरी कर दिया है। वारदात के बाद से फिरे और धर्मी जेल में बंद हैं। जबकि, सतीश जमानत पर बाहर था। सजा में सामूहिक दुष्कर्म का वायरल वीडियो, पीड़िता, पीड़िता की बहन, मां की गवाही और साक्ष्य अहम साबित हुए है।
पिस्टल की तस्करी से इनकार करने पर अपलोड किया वीडियो
एफआईआर में पीड़िता ने कहा था कि वारदात के बाद 18 अगस्त 2015 को फिरे उसे रास्ते में मिला था। उसने उसके बैग में पिस्टल रख दी। फिरे ने पिस्टल को परी चौक पर पहुंचाने और वहां से जो मिले, उसे वापस लाकर देने को कहा। पीड़ित ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपने घर चली गई। उसके बाद फिरे ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
बहन ने देखी वीडियो तो हुआ खुलासा
पीड़िता की बहन ने कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो देखी। उसने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बहन को वारदात की पूरी जानकारी दी। पता चलने के बाद परिवार के साथ मिलकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें