मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस की बुधवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशो के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।
नई मंडी कोतवाली पुलिस की ए टू जेड रोड पर देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश जनपद हरिद्वार के रुड़की थाने के गांव भंगेड़ी महावतपुर निवासी इदरीश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी रिहान उर्फ निहाल काम्बिंग में पकड़ा गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपियों ने देर शाम एक बुजुर्ग से मारपीट कर जानसठ रोड पर साढ़े चार हजार रुपये लूट थे। यह रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा एक तमंचा व चाकू एवं चोरी की संदिग्ध बाइक बरामद की है।