फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समाधान शिविर में आई दो शिकायतें संबंधित विभाग को भेजी गईं

विज्ञापन
अ​धिकारियों को अपनी समस्याएं बताते लोग। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष दो शिकायतें आई। इनमें जोगिंद्र नगर निवासी रामतीर्थ यादव ने जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने तथा कल्याण नगर निवासी कशिश ने फाइनेंस कंपनी द्वारा मकान पर कब्जा करने का पर्चा चिपकाने बारे में समस्या रखी। दोनों शिकायतों को हल कराने के लिए संबंधित विभाग को भेजी गई हैं।
वहीं, पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

गुप्ता ने बताया कि अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होंगे। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। इस अवसर पर डीआईओ विनय गुलाटी, डीआईपीआरओ डॉ मनोज कुमार, डीआरओ तरुण सहोता व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें