फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने की दिमागी कसरत

विज्ञापन
परीक्षा देते वेद प्रकाश पाठक पब्लिक स्कूल नौहझील के बच्चे। 
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत मथुरा के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए 10 स्कूलों में गणित की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर दिमागी कसरत की।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक के 10 विद्यालयों में शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। परीक्षा में गणित के सूत्रों को परखने के लिए खास प्रश्नपत्र तैयार किया गया था। प्रश्न पत्र को कुछ बच्चों ने आसान तो कुछ ने इसे कठिन बताया। अमर उजाला ओलंपियाड के तहत परीक्षाओं का आयोजन देशभर के स्कूलों में कराया जा रहा है। इस तरह की परीक्षाएं करने का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने में मदद करना है। प्रतियोगिता के प्रश्न नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी भविष्य की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हो सकेंगे।
प्रतियोगिता के ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध सिने अभिनेता आर माधवन हैं। वह छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं कि जीतने के लिए अभ्यास जरूरी है और अभ्यास के लिए जरूरी है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके खुद को परखने की ललक। इस प्रतियोगिता से बच्चों का ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिताओं में खुद को साबित करने के लिए आत्मविश्वास पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें