फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से टायर चोरी में कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-101 स्थित टायर शोरूम में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक शोरूम का कर्मचारी है। शनिवार को सेक्टर-76 के मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर 9 टायर समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी कर्मचारी की पहचान मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी सिराज के रूप में हुई है। सिराज खोड़ा में रहता था और साथी मुरादाबाद निवासी आमिर के साथ मिलकर उसने वारदात की थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-101 में अनिल उपाध्याय का टायर शोरूम है। सिराज शोरूम के वर्कशॉप में मैकेनिक था। उसके पास वर्कशॉप और शोरूम की एक चाबी थी। शोरूम मालिक का आरोप है कि 11 अक्तूबर की रात को वर्कशॉप से करीब 90 हजार रुपये के टायर, कुछ अन्य सामान और नकदी चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देते सिराज की तस्वीर कैद हो गई थी। वारदात के बाद से ही वह फरार था। शनिवार को पुलिस ने सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
जूलरी भरे बैग चोरी में तीन गिरफ्तार
सेक्टर-39 कोतवाली के छलेरा में मकान से जूलरी से भरा बैग चोरी में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरौला से पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान सेक्टर-44 छलेरा नीरज और महेश और दिल्ली के मयूर विहार निवासी सुजीत के रूप में हुई है। इनमें से सुजीत सराफ है।
विज्ञापन

मकान से लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी
नोएडा। सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद स्थित एक मकान से लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी चला गया। पीड़ित हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी तजवर ने इसकी शिकायत की है। 12 अक्तूबर की सुबह वह नहाने के लिए बाथरूम में गया था। जब वह बाथरूम से बाहर आया तो लैपटॉप और अन्य सामान गयाब थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें