फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 कारें चुराकर पार्ट्स बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर से 100 से ज्यादा कारें चुराकर पार्ट्स को पंजाब और हरियाणा में बेचने वाले दो बदमाशों को कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्यादातर इनोवा कारें चुराते थे। इनके पास से दो लाख रुपये, इनोवा कार, लैपटॉप, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, शीशा खोलने की मशीन, दर्जनों नंबर प्लेट और पेचकस आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम अब्दुल कादिर ने बताया कि कोतवाली फेज टू पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी विनोद मेहरा और अमृतसर निवासी जसवीर के रूप में हुई है। दोनों नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों से मिनटों में कार चुरा लेते थे। इसके बाद पंजाब, हरियाणा के विभिन्न शहरों में ले जाकर पार्ट्स निकालकर बेचते थे। कई कबाड़ियों से आरोपियों का संपर्क था। आरोपियों के खिलाफ नोएडा के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं और दिल्ली की क्राइम ब्रांच भी इनकी तलाश कर रही थी। विनोद कारें चोरी करवाता था और उसे अमृतसर निवासी कबाड़ी जसवीर को एक लाख रुपये में बेचता था।
जसवीर पार्ट्स निकालकर बेच देता था। आरोपियों ने 100 से ज्यादा कारें चुराईं हैं। इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान कर पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। विनोद वर्तमान में सेक्टर-34 स्थित ओम डेयरी के पास रहकर गिरोह चला रहा था। इस गिरोह में छह से आठ बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें