फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित:::: सोनीपत, हरियाणा के ध्यानार्थ::: गैंगस्टर कर्मवीर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश करते दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोगी गिरोह के बदमाश हैं दोनों आरोपी, कर्मवीर को छुड़ाने का पहले भी कर चुके प्रयास
विज्ञापन




- दिल्ली-एनसीआर में वारदातों के लिए मंगा रखे थे भारी मात्रा में हथियार



अमर उजाला ब्यूरो



नई दिल्ली। गैंगस्टर कर्मवीर उर्फ काजू को दिल्ली व हरियाणा की कोर्ट में पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रच रहे जितेंद्र गोगी गिरोह के दो बदमाश अभिषेक उर्फ अमित उर्फ मित्ता(24) और नवीन उर्फ शनीचर (38) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मवीर को पहले भी छुड़ाने की असफल कोशिश कर चुके हैं। वहीं इन्होंने दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक वारदातों के लिए भारी मात्रा में हथियार मंगा रखे थे। इनके कब्जे से 12 पिस्टल व 30 कारतूस बरामद किए गए हैं।



स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम को अप्रैल, 2023 में सूचना मिली थी कि गोगी गिरोह के सदस्य दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में रंगदारी, जमीन पर कब्जे व अन्य आपराधिक वारदातों के लिए भारी मात्रा में मध्यप्रदेश व बिहार से हथियार खरीद रहे हैं। 27 अप्रैल को सूचना के बाद एसीपी ललित मोहन की देखरेख में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर अजीत सिंह व एसआई सतेंद्र कुमार की टीम ने गांधी विहार, तिमारपुर में आए गांव भटाना, जाफराबाद सोनीपत हरियाणा निवासी अभिषेक उर्फ अमित उर्फ मित्ता और नवीन उर्फ शनीचर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश अभिषेक ने पूछताछ में बताया है कि वह गोगी गिरोह के सत्ता को बनाए रखने, दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में कॉट्रेक्ट किलिंग व रंगदारी के लिए भारी मात्रा में हथियार खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन








मिर्ची पाउडर लेकर पहुंचे थे अस्पताल:


अभिषेक ने अपने साथियों शिवम, मंजीत और अन्य के साथ वर्ष 2022 में कर्मवीर उर्फ काजू को पुलिस कस्टडी से उस समय छुड़ाना चाहते थे जब पुलिस बीएसए अस्पताल, रोहिणी में इलाज के लिए ले गई थी। ये हथियार व मिर्ची का पाउडर लेकर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने पर पुलिस ने कर्मवीर कोे जेल वैन से बाहर ही नहीं निकाला। इसके बाद जेल में अभिषेक व अन्य ने मिलकर फिर से कर्मवीर को छुड़ाने की साजिश रची। अभिषेक स्कूल टाइम में पहलवानी के दौरान गलत संगत में पड़ गया था। जेल में इसकी गोगी गिरोह के गैंगस्टर से दोस्ती हुई थी। े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें