फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीईटी परीक्षा अनिवार्यता एवं एनपीएस-यूपीएस के विरोध में चलाया ट्वीट अभियान

Thu, 02 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप्र के राष्ट्रीय आह्वान पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बुधवार को इंदिरा बाल भवन में एक्स पर ट्वीट अभियान चलाया। शिक्षक-कर्मचारियों ने टीईटी परीक्षा अनिवार्यता हटाने, एनपीएस-यूपीएस व निजीकरण के विरोध में एक्स पर ट्वीट किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव एवं महिला विंग जिलाध्यक्ष वसीम बानो के नेतृत्व में ट्वीट अभियान चलाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारियों ने ट्वीट अभियान चलाया।
संगठन ने हमेशा एनपीएस-यूपीएस एवं निजीकरण का विरोध किया है और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी। तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संघर्ष के क्रम में 25 नवंबर को देश के शिक्षक एवं कर्मचारी लामबंद होकर दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों से 25 नवंबर को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि ट्वीट अभियान सांकेतिक संघर्ष है। यदि सरकार टीईटी अनिवार्यता के आदेश को वापस व पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए तैयार है। इस अवसर पर मोहम्मद जावेद, विनीत कुमार गहलौत, लोकेंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार, नवीन चौधरी, रीवा सिंह, कौशल गौतम, अलीमा परवीन, गीता रानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें