फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजधानी में इस मानसून सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

विज्ञापन
दुपट्टा ओढ़ खुद को धूप से बचातीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। एक पुरानी कहावत है कि क्वार माह की धूप और तपिश जिसे बर्दाश्त हो सके वही खेती-किसानी या जीवन में कामयाब हो सकता है। मंगलवार को क्वार माह की ऐसी ही तीखी धूप ने लोगों की परीक्षा ली। दिन का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 36.4 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी में मंगलवार का दिन इस बार मानसून सीजन में दूसरा सबसे गर्म दिन साबित हुआ है। इस वर्ष मानसून का का सबसे गर्म दिन 23 जुलाई था, जब अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद किसी भी दिन पारा 36 डिग्री के पार नहीं गया है। 36.4 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन के रूप में सामने आया है। उन्होंने बताया कि इस तपिश वाली गर्मी से फिलहाल दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें