फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आयुर्वेद पर भरोसा, 9 महीनों में एक लाख से ज्यादा लोगों ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद लोगों का रुझान बढ़ा, जिले में चल रहीं 12 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आयुर्वेदिक इलाज के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। पिछले नौ महीनों में जिले की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इस दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों ने आयुर्वेद के माध्यम से अपना उपचार कराया। आयुर्वेद विभाग के मुताबिक, कोरोना काल के बाद लोगों का रुझान आयुर्वेद की ओर अधिक हुआ है।


जिले में कुल 12 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी हैं जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टरों के अनुसार, मौसम बदलने के साथ बीमारियों का स्वरूप भी बदलता रहता है। गर्मी में बुखार और दस्त के मरीज सबसे ज्यादा सामने आए। बरसात के दिनों में मलेरिया, डेंगू, टायफॉयड और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़े। शरद और हेमंत ऋतु में पेट और कफ से संबंधित रोगों के मामले अधिक देखने को मिले। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, दमा और जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियों में पहुंचे।
विज्ञापन


जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से भी राहत

डॉक्टरों का कहना है कि आयुर्वेद से न केवल मौसमी बीमारियों में राहत मिली बल्कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में भी लोगों को काफी फायदा हुआ है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड, लिवर संबंधी रोग और पथरी के मरीजों ने नियमित आयुर्वेदिक इलाज से सुधार महसूस किया है।



क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि डिस्पेंसरियों में मरीजों को दवाइयों के साथ सही आहार, दिनचर्या और मौसम के अनुसार जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है। मरीजों को बताया जाता है कि किस मौसम में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज जरूरी है।
विज्ञापन




मोटे अनाज और योग पर जोर

आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने लोगों को ज्वार, बाजरा, रागी और कोदो जैसे मोटे अनाज को अपने भोजन में शामिल करने की सलाह दी है। इससे शरीर मजबूत रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही मरीजों को योग और प्राणायाम करने के लिए भी प्रेरित किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले समय में आयुर्वेदिक सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।


मरीजों की संख्या

अप्रैल- 11,869

मई- 12,185

जून- 10,808

जुलाई- 11,117

अगस्त- 10,451

सितंबर- 10,939

अक्तूबर- 9,646

नवंबर- 11,131

दिसंबर- 11,169
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें