फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीआईडी में स्थापित होगी आर्डयूनो इन्वेंशन लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में आर्डयूनो इन्वेंशन लैब की स्थापना की जाएगी। इससे छात्रों को नई तकनीकों को सीखने, अपने आइडिया पर काम करने और उन्हें प्रोडक्ट में बदलने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर यूपीआईडी नोएडा इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन ने निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना, कौशल विकास, शोध, नवाचार, हैकाथॉन और स्टार्टअप सहयोग को मजबूत करना है
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. कुमार संभव के अनुसार, एमओयू के माध्यम से यूपीआईडी नोएडा इनक्यूबेशन सेंटर से जुड़े छात्रों और स्टार्टअप्स को सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर क्वालकॉम एआई स्किल लर्निंग के जरिए छात्रों को उन्नत तकनीकों में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें