फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल बूथ में फंसा ट्रॉला, पांच घंटे तक लगा जाम

विज्ञापन
दादरी के लुहारली टोल बूथ पर फंसा ट्राला। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दादरी। लुहारली टोल प्लाजा पर रविवार को गाजियाबाद की तरफ से भारी मशीन लेकर जा ट्राला टोल बूथ में फंस गया। इससे टोल प्लाजा पर करीब तीन किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। टोल प्लाजा पर करीब पांच घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि टोलकर्मियों ने दावा किया कि एंबुलेंस में मरीज नहीं था। बाद में बूथ तोड़कर वाहन को निकाला गया।
विज्ञापन

रविवार को गाजियाबाद की तरफ से एक गाड़ी पर भारी मशीन लेकर जा रहे थे। बूथ नंबर में वाहन फंस गया। इसके उसके पीछे आ रहे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। बूथ पर करीब तीन किमी लंबी लाइन लग गई। वहीं दूसरे बूथों से जल्दी निकलने के प्रयास में अन्य वाहन चालकों ने वाहन आड़े तिरछे लाइन में लगने से टोल पर जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। जाम की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आड़े तिरछे वाहनों को सीधा कराकर अन्य टोल के बूथों से निकलवाना शुरू किया। टोल पर भारी जाम लगा होने के चलते कुछ वाहन चालकों ने गांव के अन्य रास्तों से होकर निकलने के बाद अपने गंतव्य पर पहुंचे। वाहन चालकों का आरोप है कि टोल पर तैनात अधिकारी कर्मचारी बेहद लापरवाही कर रहे हैं। टोल मैनेजर बजरंग सैनी का कहना है कि टोल पर रविवार को गाजियाबाद की तरफ से ट्रक पर भारी मशीन लदी होने पर टोल के बूथ संख्या एक में मशीन फंस गई। जिससे पीछे वाहनों की लंबी लाइन लगने पर जाम लग गया । करीब 6 घंटे मशक्कत कर बूथ को तोड़कर ट्रक को निकलवाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें