फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के संग शुरू होगा पॉड टैक्सी से सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश की पहली पॉड टैक्सी (पर्सनल रैपिड ट्रांजिट) नोएडा एयरपोर्ट के साथ ही शुरू होगी। 14.5 किलोमीटर लंबे रूट की परियोजना रिपोर्ट तैयार हो गई है। ट्रैक भूतल पर बनेगा। योजना पर 862 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनने जा रही है, जिसमें फिल्मी कलाकार भी खूब आएंगे। एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच की दूरी करीब 6.5 किलोमीटर है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक प्रस्तावित मेट्रो रूट पर फिल्म सिटी के बाद स्टॉपेज सीधे एयरपोर्ट पर है। फिल्म सिटी की वजह से आसपास का एरिया बतौर पर्यटन केंद्र भी विकसित होगा, जिससे पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा टॉय सिटी, अपैरल पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क आदि भी आसपास विकसित हो रहे हैं। इसे देखते हुए फिल्म सिटी से यीडा के सेक्टरों को जोड़ते हुए पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय लिया गया। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी भारत सरकार की संस्था इंडियन पोर्ट रेल एंड रोप-वे कार्पोरेशन लिमिटेड को दी गई। यह संस्था ही मुंबई व हैदराबाद में पॉड टैक्सी परियोजना पर काम कर रही है। संस्था ने परियोजना रिपोर्ट बनाकर दी है है। इसके अनुसार पॉड टैक्सी फिल्म सिटी (सेक्टर-21) से शुरू होगी जो सेक्टर-28, 29, 30, 32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगी। कंपनी ने इसे बनाने के लिए तीन मॉडल सुझाए हैं। पहला मॉडल सरकार खुद से विकसित करे। दूसरा मॉडल निजी सहभागिता से बनाया जाए और तीसरा इसे बनाने की पूरी जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी जाए। इन तीनों में से एक विकल्प चुना जाएगा।
इन चार जगहों पर चल रही पॉड टैक्सी
- मॉर्गन टाउन (वेस्ट वर्जीनिया)
- मैसडर सिटी (यूएई)
- लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट
- सनचिऑन सिटी (साउथ कोरिया)
8000 यात्रियों का आकलन
पॉड टैक्सी को 2025 में शुरू करने का लक्ष्य है। परियोजना रिपोर्ट में पहले दिन से 8000 लोगों के प्रतिदिन यात्रा करने का अनुमान है। 14.6 किलोमीटर के सफर को तय करने में करीब 15 मिनट ही लगेंगे। रिपोर्ट में फिलहाल ड्राइवर सहित व ड्राइवर लेस पॉड टैक्सी दोनों का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

100 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी रफ्तार
पॉड टैक्सी 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी एक टैक्सी में 4 से 6 यात्री बैठ सकेंगे, जितने यात्री होंगे उसके हिसाब से टैक्सी का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नोएडा एयरपोर्ट तक डबल ट्रैक बनेगा।
पॉड टैक्सी की परियोजना रिपोर्ट आ गई है। बोर्ड बैठक में इसे रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद इसकी ग्लोबल बिड होगी, जिसमें चयनित कंपनी इसे बनाएगी। वैसे तो इस परियोजना को पूरा करने की समयसीमा 2025 है, लेकिन इसे और कम समय में नोएडा एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के साथ शुरू करने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन

- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें