फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफार्मर खुले... बिजली विभाग की आंखें बंद

विज्ञापन
दीनदयाल
विज्ञापन
रेलवे रोड और कॉलोनियों में जगह-जगह खुले में रखे हुए हैं ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। नगर में रेलवे रोड और विभिन्न कॉलोनियों में जगह-जगह लगे बिजली के ट्रांसफार्मर तथा विद्युत बॉक्स खुले हुए हैं। बरसात के दौरान सड़कों पर जलभराव होने से इन ट्रांसफार्मरों के जरिये करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।


नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 25 वार्ड हैं और यहां करीब चार लाख की आबादी निवास करती है। नगर को धूम मानिकपुर और चिटहेरा स्थित बिजलीघरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर कई स्थानों पर सड़क किनारे खुले में रखे हैं। हालांकि कुछ ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लोहे की जाली लगी है, लेकिन वहां भी अक्सर कूड़ा जमा रहता है। बरसात के दौरान जलभराव होने पर ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भर जाता है, जिससे करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरसात के दिनों में खुले ट्रांसफार्मर और नीचे लटकते केबल से दुर्घटना का डर रहता है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
- रामकुमार वर्मा


ट्रांसफार्मरों के आसपास जलभराव होने से करंट फैलने का खतरा रहता है। बिजली विभाग की ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है। - दीनदयाल



कई ट्रांसफार्मरों के पास केबल का जाल फैला हुआ है। शॉर्ट सर्किट या चिंगारी उठने पर आसपास आग लगने का खतरा बना रहता है।- सचिन


बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है। बरसात में जलभराव होने पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।- घनश्याम

दीनदयाल

दीनदयाल

दीनदयाल

दीनदयाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें