फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादियों के सीजन में जाम से निजात दिलाने को देर रात तक ड्यूटी करेगी ट्र्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों से अपील- जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें
विज्ञापन

काजल कुमारी

नई दिल्ली। राजधानी में रविवार से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। देवउठनी एकादशी के साथ ही देशभर में विवाह समारोहों की धूम शुरू होती है। वहीं राजधानी में भी इसकी चमक देखने को मिलती है। ऐसे में जाम की समस्या से दिल्ली वासियों को जूझना पड़ता है। जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जाम संभालने के लिए अब देर रात ड्यूटी देगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में देर रात तक शादी बारातों की आवाजाही बनी रहेगी। जिन क्षेत्रों में अधिक जाम की संभावना जताई गई है, उनमें छतरपुर, राजौकड़ी, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, लाजपत नगर, पंजाबी बाग, धौला कुआं और ओखला क्षेत्र शामिल हैं। इन जगहों पर बड़े-बड़े बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस स्थित हैं, जहां प्रतिदिन कई विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। देर रात तक ट्रैफिक पुलिस की टीमें मुख्य सड़कों और चौराहों पर तैनात रहेंगी ताकि बारातों के कारण होने वाली अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

-
रीयल टाइम जानकारी साझा करने की योजना


ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी यातायात से जुड़ी रीयल-टाइम जानकारी साझा करने की योजना बनाई है, जिससे लोग पहले से ही अपने मार्ग की योजना बना सकें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि विवाह सीजन के दौरान निगरानी के लिए अतिरिक्त फोर्स और ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

-
दिल्ली में शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही कई इलाकों में देर रात तक बारातों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में हमने विशेष टीमों को तैनात किया है ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे। लोगों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, गलत पार्किंग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
-राजीव कुमार, दिल्ली ट्रैफिक की नई रेंज के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें