फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण के चलते यातायात बाधित, जाम से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 15 दिनों से निर्माण कार्य जारी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी तिराहे से आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) तक ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करने से यातायात बाधित हो रहा है। लगातार जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन

लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 15 दिनों से निर्माण कार्य जारी है। दादरी से नोएडा जाने वाली एक लेन का काम पूरा हो गया है। अब पेट्रोल पंप के सामने दूसरी दिशा की लेन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जिसके चलते वाहनों को केवल एक लेन से निकाला जा रहा है। कुछ ही दूरी तय करने में लोगों को लगभग 30 मिनट का समय लग रहा है। सड़क निर्माण के चलते पेट्रोल पंप से आरओबी जाम लगा रहता है। इसके बावजूद दादरी तिराहे पर तैनात यातायात पुलिस के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें