फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस किल्लत सिमटने लगी लेकिन बिना कनेक्शन वालों की दिक्कतें बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत अब सिमटती जा रही है। एजेंसियोंं पर अब आसानी से सिलिंडर मिल रहे हैं लेकिन जिनके पास कनेक्शन नहीं है उन्हें अब भी 200-300 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से छोटे सिलिंडर में गैस भरवानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि एजेंसी पर छोटा सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बुकिंग करने के दो से तीन दिन के भीतर सिलिंडर मिल रहे हैं। जिससे लोगोंं को कुछ हद तक राहत भी मिली है। रविवार को एजेंसियों पर भीड़ कम रही है। पहले दिनभर में लोगों की भीड़ रहती थी। छलेरा निवासी सतीश चौरसिया ने बताया कि उनकी केवाईसी गलत हो गई है जिस वजह से सिलिंडर बुक करने में दिक्कत हो रही है। गढ़ी चौखंडी निवासी राजीव सिंह भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं। उनका भी नंबर गलत लिंक होने के कारण बुकिंंग में दिक्कतें आ रही हैं। एजेंसी संचालकों ने बताया कि सिलिंडर वितरण में अब परेशानी नहीं हो रही है जिन लोगों की बुकिंग मिल रही हैं उन्हें नियमित समय में सिलिंडर डिलीवर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें