फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में निकली यातायात जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निकली यातायात जागरुकता रैली
विज्ञापन

नोट- फोटो है।

-सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नर कार्यालय से निकली रैली, एडिशनल सीपी ने दिखाई हरी झंडी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यातायात जागरूकता माह शनिवार से शुरू हो गया है। सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नर कार्यालय से यातायात जागरूकता को रैली निकाली गई। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा प्रवर्तन विभाग, ट्रैफिक वॉलिंटियर्स/ट्रैफिक एंजेल्स तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 से शुरू होकर सेक्टर-105, सीएनजी पम्प चौक, हाजीपुर चौक, सेक्टर-47, 100, 107, प्रतीक बिल्डिंग तिराहा, सेक्टर-46, 47, 48, चौक से डीएससी मार्ग होकर छलैरा, सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-18 मार्किट, रजनीगंधा चौक, नयाबांस, सेक्टर-15 गोलचक्कर चौक, सेक्टर-15ए से डीएनडी चौक के नीचे यू टर्न करते हुए सेक्टर-14ए पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट यूनियन, व्यापार मंडल, आरडब्ल्यूए व एओए के पदाधिकारी, ट्रैक्स एनजीओ के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें