फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे में चार दोस्तों की मौत मामले में ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी रद्दी व पन्नी का कचरा लेकर गाजीपुर से सेक्टर-6 नोएडा जा रहा था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-11 में रविवार देर रात सड़क हादसे में ऑल्टो सवार चार दोस्तों की मौत के मामले में हापुड़ निवासी ट्रैक्टर चालक जावेद को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। चालक रद्दी व पन्नी का कचरा लेकर गाजीपुर से सेक्टर-6 नोएडा जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया था।

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मोरना बस स्टैंड के पास से जावेद को पकड़ा गया। पूछताछ में जावेद ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे गाजीपुर से ट्रैक्टर लेकर नोएडा के लिए चला था। उसे सेक्टर-6 स्थित संदीप पेपर मिल में रद्दी व पन्नी पहुंचानी थी। जब वह रात सवा एक बजे सेक्टर-11 पहुंचा तो ऑल्टो कार टकरा गई। वह भी हल्का चोटिल हुआ और डरकर भाग गया। वह नोएडा में कुछ जगहों पर छिपकर रहा। नोएडा से भागने की फिराक में मोरना बस स्टैंड पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं, न्यू कोंडली, दिल्ली निवासी चारों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घायल उत्तम को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। उत्तम घटना के बाद से सदमे में है। उत्तम की तहरीर पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


खुद को बताया निर्दोष
पुलिस की पूछताछ में जावेद ने खुद को बेकसूर बताते कहा कि सामने से तेज रफ्तार ऑल्टों ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी थी। वह अपनी लेन में था। कार चालक ही सामने से आकर गलत लेन में घुस गया था। जावेद इंदिरापुरम निवासी ठेकेदार के लिए अपने ट्रेक्टर में स्क्रैप लाने ले जाने का काम करता है।

यह है मामला
सेक्टर-11 में स्वानी फर्नीचर चौराहे के पास ट्रैक्टर मेट्रो अस्पताल की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान स्टेडियम चौराहे की तरफ से आ रही ऑल्टो स्वानी फर्नीचर चौराहे के पास बाएं मुड़ी और ट्रैक्टर के सामने से टकरा गई। हादसे में न्यू कोंडली निवासी मोहित, विशाल, मनीष व हिमांशु की मौत हो गई, जबकि उत्तम घायल हो गया। पांचों युवक बचपन से ही दोस्त थे। पांचों पराठे खाने नोएडा आए थे। कार हिमांशु चला रहा था।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि
चारों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर समेत अन्य हिस्सों में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी थी। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि अगली सीट पर बैठे दोनों युवकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें