फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगी ट्विन टावर गिराने की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुपरटेक के ट्विन टावर गिराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें ट्विन टावर गिराने की कार्ययोजना और तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि ट्विन टावर को ध्वस्त करने से पहले संबंधित सभी विभागों की बुधवार दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई है। इसमें सुपरटेक बिल्डर और एडिफिस कंपनी के अधिकारियों के साथ ही गेल कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। दरअसल, ट्विन टावर के पास से ही गैस की भूमिगत पाइपलाइन जा रही है। बैठक का उद्देश्य यह है कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण में किसी प्रकार की देरी न हो व कार्ययोजना को तय कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वहीं, एडिफिस कंपनी के इंजीनियर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि दस विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा गया था।
ज्यादातर विभागों से एनओसी मिल चुकी है। बैठक में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। कंपनी अपनी कार्ययोजना के अनुरूप ही काम करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिनों के अंदर ही ट्विन टावर गिराने के आदेश दिए हैं। उम्मीद है कि अब एक-दो दिन बाद से ही साइट पर कंपनी के उपकरण और मशीनें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें